Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बस सुविधा होने के बावजूद पैदल स्कूल जाने को मजबूर सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थी

लैब, पढ़ाई के आधुनिक संसाधनों सहित कई और सुविधाएं के लिए प्रदेश में सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं।

बस सुविधा होने के बावजूद पैदल स्कूल जाने को मजबूर सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थी
X
भोपाल। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पहली बार स्कूल बस सुविधा मुहैया कराई गई। इसे करीब एक माह हो चुका है लेकिन करीब दो हजार बच्चे ऐेसे हैं जो अब भी पैदल स्कूल जा रहे हैं। बसों की कम संख्या के कारण योजना का लाभ अभी सभी को नहीं मिल पाया। स्कूल शिक्षा विभाग बच्चों को बस सुविधा मुहैया कराने प्रति विद्यार्थी 2100 रुपए खर्च कर रहा है।

लैब, पढ़ाई के आधुनिक संसाधनों सहित कई और सुविधाएं के लिए प्रदेश में सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं। राजधानी में आठ स्कूलों का संचालन हो रहा है जिनमें करीब पांच हजार विद्यार्थी है। स्कूल शिक्षा विभाग की योजना के तहत यहां के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस सुविधा मुहैया तो हुई लेकिन आधी अधूरी। करीब तीस फीसदी विद्यार्थियों को सुविधा नहीं मिल पाई। सीएम राइज महात्मा गांधी स्कूल में एक हजार से ज्यादा विद्यार्थी हैं।

इनमें 900 बस सुविधा के लिए पात्र हैं लेकिन अभी करीब चार सौ को ही सुविधा मिल रही। यहां पांच से छह बसें हैं। ये वे विद्यार्थी हैं जो स्कूल से दो किमी दूर हैं। बरखेड़ी सीएम राइज स्कूल में भी एक हजार विद्यार्थी हैं। यहां भी बसें शुरू हो चुकी हैं। लेकिन संख्या कम है। इस स्कूल में कई बच्चे स्कूल की सीमा से एक किमी के अंदर हैं। वहीं निवास भी संकरी गलियों में हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire