Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

अनिवार्य होने के बावजूद अन्नदाता नहीं करवा रहे फार्मर रजिस्ट्री, 42 हज़ार किसानों की रुक सकती है सम्मान निधि

अभी भी लगभग 42 हजार से ज्यादा किसान ऐसे हैं जिनको फार्मर रजिस्ट्री नंबर जारी नहीं हुए हैं।

अनिवार्य होने के बावजूद अन्नदाता नहीं करवा रहे फार्मर रजिस्ट्री, 42 हज़ार किसानों की रुक सकती है सम्मान निधि
X

MP News : भोपाल। भोपाल जिले के करीब 42000 किसानों के खातों में सम्मान निधि पहुंचने में बाधा आ सकती है। दरअसल मध्य प्रदेश में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। बावजूद इसके आज भी किसान इसके लिए आगे नहीं आ रहे हैं। भोपाल में 22,353 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है और अभी भी लगभग 42 हजार से ज्यादा किसान ऐसे हैं जिनको फार्मर रजिस्ट्री नंबर जारी नहीं हुए हैं।

MP News : ऐसे डीयू किसानों की किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि मिलना बंद हो सकती है। यहीं नहीं ऐसे किसान समर्थन मूल्य पर भी अपनी उपज नहीं बेच सकेंगे। सबसे बुरी स्थिति कोलार तहसील की है। यहां पर 63920 किसानों की फार्मररजिस्ट्री होनी है। लेकिन वर्तमान समय तक 17.79 फीसदी किसानों के नंबर ही जारी हो सकें हैं। इसके बाद हुजूर में 28.25 फीसदी किसानों को नंबर जारी किए गए हैं।

MP News : जानकारी अनुसार, केंद्र सरकार किसानों को एक यूनिक आईडी कोड जारी कर रही है। इसे फार्मर रजिस्ट्री का नाम दिया गया है। इसमें किसानों को 11 अंकों का एक नंबर मिलेगा जो उनका यूनिकआईडी कोड होगा। फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए एक ऐप को डाउनलोड करना होगा।

MP News : इस ऐप में आधार कार्ड का वेरिफिकेशन, मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन, कृषि भूमि और समग्र आईडी की जानकारी देनी होगी. इस तरीके से एक फार्मर रजिस्ट्री कोड जारी हो जाएगा। इधर, शेष रह गए किसानों से प्रशासन ने फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire