Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Derailed Train : पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मचा हड़कंप...

Derailed Train : नर्मदापुरम। देशभर में लगातार रेल दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं,

Derailed Train : पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मचा हड़कंप...
X
Derailed Train : नर्मदापुरम। देशभर में लगातार रेल दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे रेलवे की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का है, जहां एक बड़ा हादसा टल गया। इटारसी रेलवे जंक्शन पर एक पैसेंजर ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

Derailed Train : घटना उस समय हुई जब मैसूर से रानी कमलापति की ओर जा रही समर स्पेशल ट्रेन इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म 2 पर पहुंचने वाली थी। प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन के दो एसी कोच बी1 और बी2 पटरी से उतर गए। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई और वे चीख-पुकार करते हुए ट्रेन से उतरने लगे। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire