Top
Begin typing your search above and press enter to search.

डैम डूबने से डिप्टी कलेक्टर के बेटे की मौत, जांच में जुटी पुलिस

डैम डूबने से डिप्टी कलेक्टर के बेटे की मौत, जांच में जुटी पुलिस
X

रायगढ़: जिले के टीपाखोल डैम में मंगलवार शाम एक दुखद घटना घटी, जब डिप्टी कलेक्टर अजय लकड़ा के 25 वर्षीय बेटे जॉय लकड़ा की डूबने से मौत हो गई। जॉय दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था और कॉलेज की छुट्टियों में रायगढ़ आया हुआ था। वह दो दोस्तों के साथ डैम घूमने गया था। शाम करीब 8 से 8:30 बजे के बीच, जब जॉय डैम के गेट खोलने वाले पॉइंट पर खड़ा था, उसका ईयरबड्स पानी में गिर गया।

गहराई का अनुमान न लगाते हुए जॉय पानी में कूद गया और डूबने लगा। उसके दोस्त, जिन्हें तैरना नहीं आता था, उसे बचाने में असमर्थ रहे और जॉय गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रातभर युवक की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह फिर से खोज शुरू की गई, और गोताखोरों ने जॉय का शव डैम से निकाला। तीनों दोस्त एक साथ पढ़ाई करते थे और छुट्टियों के दौरान रायगढ़ घूमने आए थे। यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली रही।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire