Begin typing your search above and press enter to search.
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मतदान केंद्र पहुंचकर परिवार सहित किया मतदान

रायपुर : Municipal Elections 2025: छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव के तहत आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बिलासपुर में मतदान केंद्र पर परिवार संग पहुंचकर मतदान किया और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई।
मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता का हर एक वोट प्रदेश के विकास की दिशा तय करेगा। उन्होंने खासतौर पर युवाओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


