Create your Account
Deputy Chief Minister Arun Sao: संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, रॉयल एल्बर्ट्स पैलेस न्यू जर्सी में भारतीय मूल के साथियों ने किया डिप्टी सीएम का सम्मान
- Pradeep Sharma
- 13 Sep, 2024
Deputy Chief Minister Arun Sao: एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर अमेरिका के अध्ययन दौरे पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव
न्यूजर्सी/वाशिंगटन/रायपुर। Deputy Chief Minister Arun Sao: एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर अमेरिका के अध्ययन दौरे पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय का भ्रमण कर वहां के कार्यप्रणाली को समझा।

Deputy Chief Minister Arun Sao: डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया बेलसरी-तखतपुर, बिलासपुर जिला निवासी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय के सुपुत्र आनंद पाण्डेय संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में मुख्य वित्त अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं, उनके साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय को देखने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के सामान्य सभा कक्ष, सुरक्षा समिति कक्ष आदि का भ्रमण कर संघ की कार्यप्रणाली को समझा।

उसके बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव एक विशेष कार्यक्रम में न्यू जर्सी में भारतीय मूल के साथियों से संवाद किया, ये कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री साव के सम्मान में रखा गया था। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम साव ने छत्तीसगढ़ और देश के विकास के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। बता दें कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ की सरलता, पर्यटन, पौराणिक मान्यता और विकसित छत्तीसगढ़ पर अपने विचार और अपनी सरकार के विचार प्रस्तुत करते रहे।
न्यू जर्सी में भारतीय मूल के साथियों ने किया उपमुख्यमंत्री साव का सम्मान
अमेरिका के अध्ययन दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव न्यू जर्सी में निवासरत रायगढ़ के विवेक चौबे के आमंत्रण पर उनके निवास गए एवं परिजनों से मिलकर हालचाल जाना और न्यू जर्सी में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के विषय में जानकारी प्राप्त की। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी द्वारा रॉयल एल्बर्ट्स पैलेस न्यू जर्सी में उपमुख्यमंत्री साव के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

भारतीय मूल के साथियों से किया संवाद,छत्तीसगढ़ की संस्कृति की दी जानकारी
समारोह में भारतीय मूल के साथियों को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि, भारतीय दुनिया के जिस देश में गए हैं, वहां वे उस देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। और समरस होकर भारत का मान और सम्मान बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

Deputy Chief Minister Arun Sao: डिप्टी सीएम अरुण साव ने पूरे कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन पौराणिक मान्यताओं, संसाधनों के विषय में अमेरिका में बसे भारतीयों को बताते रहे, उन्होंने सभी को आमंत्रित किया कि वे छत्तीसगढ़ आएं और छत्तीसगढ़ की अनुपम छटा और प्रकृति की अपार सुंदरता को देखें। इस दौरान साव ने कार्यक्रम के आयोजकों को लोरमी में उनके द्वारा बनवाई गई श्री राम की बेर से बनी कलाकृति का छाया चित्र भेंट किया।
Related Posts
More News:
- 1. Saturday Horoscope: शनिदेव इन चार राशियों को देंगे जबरदस्त लाभ, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 2. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
- 4. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

