Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

DEO Suspended : सवालों में लापरवाही, स्कूल शिक्षा विभाग ने DEO को किया निलंबित, आदेश जारी

व्यवस्था बनाए रखने के लिए बी.एल. देवांगन को महासमुंद DEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

DEO Suspended : सवालों में लापरवाही, स्कूल शिक्षा विभाग ने DEO को किया निलंबित, आदेश जारी
X

DEO Suspended : महासमुंद। महासमुंद में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में लापरवाही, विवादित प्रश्नपत्र और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप साबित होने के बाद शासन ने यह सख्त कदम उठाया है।

दरअसल, 8 जनवरी 2026 को चौथी कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक आपत्तिजनक सवाल सामने आया था, जिसमें कुत्ते के नाम के विकल्प में भगवान राम का नाम शामिल कर दिया गया था। इस मामले ने तूल पकड़ लिया और धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायतें सामने आईं। जांच में पाया गया कि प्रश्नपत्र तैयार करने और वितरण की जिम्मेदारी DEO स्तर पर थी, लेकिन प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती गई।

सिर्फ यही नहीं, विजय लहरे पर हाईकोर्ट से जुड़े मामलों में समय पर कार्रवाई न करने, विभागीय निर्देशों की अनदेखी करने और ऑडिट में वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप भी सामने आए। शासन ने इन सभी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है।

निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय रायपुर संभागीय कार्यालय तय किया गया है। वहीं, व्यवस्था बनाए रखने के लिए बी.एल. देवांगन को महासमुंद DEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire