Top
Begin typing your search above and press enter to search.

राशन वितरण में अनियमितता और हस्ताक्षर के आरोपों पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम से की कार्रवाई की मांग...

ग्रामीणों ने एसडीएम से आग्रह किया कि इस मामले में राजनीतिक संरक्षण के बावजूद निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

राशन वितरण में अनियमितता और हस्ताक्षर के आरोपों पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम से की कार्रवाई की मांग...
X
CG News : फकरे आलम, बचेली। किरंदुल नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 18 में आज सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें गलत जानकारी देकर हस्ताक्षर कराए जा रहे थे। घटना की शुरुआत तब हुई जब ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता और राशन दुकान संचालक द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत की।


CG News : बता दें कि 21 अक्टूबर 2024 को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि किरंदुल के राशन दुकान में अनियमितता हो रही है और संचालक ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। राशन दुकान की संचालिका मीरा तिवारी, जो कि बीजेपी की महिला नेत्री हैं, पर ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कल राशन लेने आए ग्रामीणों को गुमराह करके एक पत्र में फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करवा लिए। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने एसडीएम कार्यालय जाकर प्रदर्शन किया और उचित कार्रवाई की मांग की।


CG News : एसडीएम ने दिया आश्वासन
ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद एसडीएम ने उन्हें लिखित शिकायत देने को कहा और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम से आग्रह किया कि इस मामले में राजनीतिक संरक्षण के बावजूद निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।


CG News : राजनीतिक संरक्षण का आरोप
इस मामले पर सुजीत कर्मा ने कहा कि राशन दुकान की संचालिका को बीजेपी का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। सुजीत का आरोप है कि राशन वितरण में अनियमितता और ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर पर्याप्त प्रमाण देने के बावजूद अधिकारी मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे और बीजेपी सरकार एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire