Begin typing your search above and press enter to search.
नवरात्रि के दौरान पंडालों में अश्लील गानों पर रोक की मांग, पुलिस कमिश्नर ने ली समीक्षा बैठक

भोपाल: मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। इन दिनों प्रदेश में नवरात्री उत्सव की धूम है.फेस्टिव सीजन को देखते भोपाल पुलिस ने स्पेशल प्लान बनाया है। इसको लेकर पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने नगरीय पुलिस भोपाल के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक समीक्षा बैठक की. इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
इसके अलावा बैठक में सभी पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त और सभी थानों के प्रभारी और अन्य अधिकारीगण शामिल हुए। बैठक में पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने थाना क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं, चल समारोह या जुलूस मार्ग, विसर्जन स्थलों के संबंध में सभी थाना प्रभारियों से क्षेत्रवार जानकारी हासिल की। इस दौरान दुर्गा प्रतिमा पंडाल की सुरक्षा, आमजन की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, लाइटिंग, जूलुस व्यवस्था, प्रतिमा विसर्जन और घाटों की व्यवस्था जैसे कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिमा स्थल वाले क्षेत्रों में निरंतर गश्त करें और असामाजिक तत्वों पर नजर रखें. उन्होंने कहा कि साथ में अपराधों की रोकथाम के लिए अवैध शराब तस्कर, आर्म्स तस्कर पर कड़ी नजर रखी जाएं। इसके अलावा बदमाशों, आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने, सोशल मीडिया पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाएं। दूसरी और शहर भर में सजने जा रहे पंडालों में अश्लील गानों पर रोक लगाने को लेकर भी हिंदू संगठन सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने भोपाल पुलिस को पत्र लिखकर अश्लील गाने बजाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


