Top
Begin typing your search above and press enter to search.

दिल्ली: कोचिंग क्लास के बेसमेंट में जलभराव से तीन छात्रों की मौत, एमसीडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "ये बच्चे यहां अपना भविष्य बनाने आए थे। लेकिन सीएम अरविंद केजरीवाल और विधायक दुर्गेश पाठक की सरकार ने स्थानीय लोगों की एक भी गुहार नहीं सुनी।

दिल्ली: कोचिंग क्लास के बेसमेंट में जलभराव से तीन छात्रों की मौत, एमसीडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
X


नई दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में भारी बारिश के कारण पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई, जिसके बाद छात्रों के एक समूह ने एमसीडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना शाम करीब 7 बजे दिल्ली अग्निशमन विभाग को मिली, जिसके बाद एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बचाव अभियान चलाया। इस दौरान एक छात्रा का शव बरामद किया गया, जबकि दो छात्र अभी भी लापता हैं।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बताया कि घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ की टीम मौजूद है। उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए और आश्वासन दिया कि जिम्मेदार लोगों पर करवाई किया जाएगा।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire