Create your Account
Delhi News : PM मोदी की न्यायपालिका पर टिप्पणी, "आप लोग इतने गंभीर हैं" - CJI चंद्रचूड़ भी मुस्कुराए
- Rohit banchhor
- 31 Aug, 2024
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने न्यायपालिका की अहमियत पर जोर दिया और कहा कि भारत के लोग कभी भी सुप्रीम कोर्ट या न्यायपालिका पर अविश्वास नहीं करते हैं।
Delhi News : नई दिल्ली। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मजाकिया टिप्पणी की, जिससे मंच पर मौजूद चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी मुस्कुरा दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आप लोग इतने गंभीर हैं कि मुझे लगता है कि यह समारोह भी बड़ा गंभीर है।" यह टिप्पणी उन्होंने न्यायपालिका के गंभीर और महत्वपूर्ण कार्य की ओर इशारा करते हुए की थी।
Delhi News : अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने न्यायपालिका की अहमियत पर जोर दिया और कहा कि भारत के लोग कभी भी सुप्रीम कोर्ट या न्यायपालिका पर अविश्वास नहीं करते हैं। यह विश्वास लोकतंत्र के मदर ऑफ डेमॉक्रेसी के रूप में भारत की प्रतिष्ठा को और बढ़ाता है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्षों की यात्रा को एक संस्था की नहीं, बल्कि भारत के संविधान और संवैधानिक मूल्यों की यात्रा के रूप में देखा जाना चाहिए।
Delhi News : प्रधानमंत्री मोदी ने न्यायिक सुधारों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किए गए प्रयासों की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में न्यायिक बुनियादी ढांचे के विकास पर लगभग 8,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जो पिछले 25 वर्षों में खर्च की गई राशि का 75 प्रतिशत है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर भी जोर देते हुए कहा कि महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय की आवश्यकता है, ताकि आधी आबादी को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।
Related Posts
More News:
- 1. Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज
- 2. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
- 3. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
- 4. UP Accident : उन्नाव एक्सप्रेसवे पर यात्री बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, फिर खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

