Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Delhi News: कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Delhi News: नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बक्करवाला इलाके में रविवार को राजीव रत्न आवास के पास एक कपड़े की फैक्ट्री में लगी है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का काम जारी है।
Delhi News: दिल्ली अग्निशमन सेवा के डिप्टी फायर ऑफिसर एमके चट्टोपाध्याय ने कहा, "यह एक जी+2 कमर्शियल गोदाम परिसर है जिसमें कई गोदाम और दुकाने हैं। यहां कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। हलांकि लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट हुआ था।
Delhi News: दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, आग लगने के सबंध में सुबह 8:10 बजे सूचना मिली और चार दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। डीएफएस अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में दमकल वाहनों को एक घंटा लगा। बता दें कि इससे पहले पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसमें घरेलू सामान जलकर खाक हो गया था।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


