Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Delhi New CM: दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक कल, हो सकता है सीएम चेहरे का ऐलान

Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत के बाद मुख्यमंत्री को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद अब सीएम को लेकर फैसला किया जाएगा। सूत्रों के हवा

Delhi New CM: दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक कल, हो सकता है सीएम चेहरे का ऐलान
X

नई दिल्ली। Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत के बाद मुख्यमंत्री को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद अब सीएम को लेकर फैसला किया जाएगा। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि 17 फरवरी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक होने वाली है जिसमें दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जा सकता है।

Delhi New CM: जानकारी के मुताबिक भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी। इस दौरान पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नए सीएम का ऐलान होगा। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरु हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire