Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Delhi Mayor Election 2025: दिल्ली के मेयर बने राजा इकबाल सिंह, जानें कितन वोट से जीते
Delhi Mayor Election 2025: नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। BJP के पार्षद राजा इकबाल सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप सिंह को 125 वोटों के बड़े अंतर से हराकर दिल्ली के नए महापौर का पद हासिल किया। इस चुनाव में कुल 142 सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें से एक वोट अवैध घोषित हुआ। राजा इकबाल सिंह को 133 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को अपनी पार्षद संख्या के अनुरूप केवल आठ वोट प्राप्त हुए।
Delhi Mayor Election 2025: चुनाव में क्या थी स्थिति?
इस बार का मेयर चुनाव कई मायनों में खास रहा। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने न केवल इस चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल नहीं किया, बल्कि पूरे चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार भी किया। नतीजतन, मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए मुकाबला केवल विपक्षी दलों—भाजपा और कांग्रेस—के बीच हुआ। एमसीडी सदन में भाजपा के पास 135 वोटों का मजबूत समर्थन है, जबकि कांग्रेस के पास मात्र आठ वोट हैं। आप के पास 119 वोट हैं, लेकिन उसने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
Delhi Mayor Election 2025: मतदान प्रक्रिया और पीठासीन अधिकारी
मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में दिल्ली के सात लोकसभा सांसदों, तीन राज्यसभा सांसदों और विधानसभा की ओर से मनोनीत 14 विधायकों को भी वोट डालने का अधिकार होता है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भाजपा की वरिष्ठ पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था।
Related Posts
More News:
- 1. US Israel Iran war : जॉर्डन एयरबेस पर अमेरिकी THAAD सिस्टम ईरानी मिसाइल अटैक में तबाह
- 2. CG Breaking : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम ने भरा नामांकन
- 3. Monday's Horoscope: कैसा होगा आपके लिए सोमवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. Raipur City News: होली पर शराब चाहिए, "डोंट वरी" आबकारी विभाग हैं न, सभी ब्रांड्स का फुल स्टाक, किराये की गाड़ियों में पहुंचा रहे हैं शराब
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

