Breaking News
Create your Account
Delhi Liquor Scam: केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन फिर जाएंगे जेल?, अभियोग चलाने ईडी ने राष्ट्रपति से मांगी मंजूरी
Delhi Liquor Scam: नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को सत्येंद्र जैन के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 218 के तहत मामला चलाने के लिए राष्ट्रपति से मंजूरी मांगी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में अभियोजन चलाने के लिए पर्याप्त सबूत मिले हैं।
Delhi Liquor Scam: सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। उन पर 2015-2016 में फर्जी कंपनियों के जरिए 16.39 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। 18 अक्टूबर को दिल्ली की अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी, क्योंकि उनका मामला लंबे समय से पंडिंग था और उन्हें लंबे समय से कैद में रखा गया था। ईडी ने जमानत का विरोध किया था, कहा गया कि जैन मामले से संबंधित गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
Delhi Liquor Scam: आम आदमी पार्टी ने जैन की जमानत को सत्य की जीत और भाजपा की साजिश की हार बताया था। 26 मई 2023 को जैन को मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत भी मिली थी। हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में जैन शकूर बस्ती सीट से हार गए थे, जहाँ भाजपा के करनैल सिंह ने जीत दर्ज की थी।
Related Posts
More News:
- 1. NDMA Mock Drill Alert: आपके फोन पर भी आई है बीप की आवाज! घबराएं नहीं, जानें क्यों हुआ ऐसा?
- 2. ICICI बैंक में फूटा 1.38 करोड़ का घोटाला, गोल्ड लोन में असली की जगह नकली जेवर रखे, ग्राहकों के बनाये जाली हस्ताक्षर, पूर्व ब्रांच मैनेजर फरार
- 3. CG News : असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी
- 4. Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम घोषित, 89.79% बच्चे पास, लड़कियां ने फिर मारीबाजी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

