Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Delhi Elections : महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए और मुफ्त सिलेंडर, देखें भाजपा के बड़े वादे...
- Rohit banchhor
- 17 Jan, 2025
इसके अलावा 12 हजार सभाएं आयोजित की गईं और 41 एलईडी वैन के माध्यम से भाजपा के नेताओं ने हर कोने में जाकर चर्चा की।
Delhi Elections : नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संकल्प पत्र के पहले चरण का ऐलान किया है, जिसमें दिल्लीवासियों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संकल्प पत्र को जारी करते हुए कहा कि अगर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाती है, तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, सस्ते एलपीजी सिलेंडर देने का वादा भी किया गया है।
Delhi Elections : महिला समृद्धि योजना का ऐलान-
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही, पार्टी की पहली कैबिनेट बैठक में ही इस योजना को पास किया जाएगा।
Delhi Elections : मुफ्त सिलेंडर और अन्य योजनाएं-
भाजपा ने दिल्लीवासियों को सस्ते एलपीजी सिलेंडर देने का भी वादा किया है। गरीब परिवारों को एलपीजी सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी और होली और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों पर दो मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे।
इसके साथ ही भाजपा ने मातृ सुरक्षा योजना को और मजबूत करने का भी वादा किया है। पार्टी ने कहा कि हर गर्भवती महिला को 30,000 रुपए दिए जाएंगे और छह पौष्टिक किट भी प्रदान की जाएंगी।
Delhi Elections : दिल्ली में जारी रहेंगी मौजूदा योजनाएं-
नड्डा ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा की सरकार बनने पर अरविंद केजरीवाल सरकार की मौजूदा स्कीमों को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि इन्हें और ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं जनकल्याण के लिए चल रही हैं, वे भाजपा सरकार में भी जारी रहेंगी और भ्रष्टाचार से मुक्त होंगी।
Delhi Elections : जनकल्याण पर जोर-
नड्डा ने पार्टी के पक्ष में हुए फीडबैक और चर्चा का उल्लेख करते हुए बताया कि भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों, असंगठित मजदूरों, मध्यम वर्ग, व्यापारी वर्ग से विचार-विमर्श किया है। इस दौरान करीब 1.80 लाख फीडबैक प्राप्त हुए और 62 समूहों के साथ चर्चा की गई। इसके अलावा 12 हजार सभाएं आयोजित की गईं और 41 एलईडी वैन के माध्यम से भाजपा के नेताओं ने हर कोने में जाकर चर्चा की।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : शिक्षक के घर EOW का छापा, 6 टीमों ने सुबह-सुबह दी दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी
- 2. IND vs SA 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानिए कैसे होगी पिच, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग 11
- 3. Hardik Pandya 100 Wickets: हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, टी20 में 100 विकेट पूरे, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय, वरुण-अर्शदीप के नाम भी अनोखा रिकॉर्ड
- 4. National Sports Awards 2025: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के लिए खेल मंत्रालय ने बनाई चयन समिति, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बने अध्यक्ष, जानें और किन किन का है नाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

