Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते तीन दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन, जान लें कहां से होकर गुजरेंगी गाड़ियां

Delhi-Dehradun Expressway inaugurated

Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते तीन दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन, जान लें कहां से होकर गुजरेंगी गाड़ियां
X

Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: नई दिल्ली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ में बड़े कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के शामिल होने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। कार्यक्रम में वीवीआईपी मेहमानों और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

12 अप्रैल से लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 12 अप्रैल शाम 6 बजे से 14 अप्रैल शाम 4 बजे तक विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा।

इन मार्गों से डायवर्ट होंगे वाहन

मुजफ्फरनगर की ओर से देहरादून जाने वाले सभी वाहनों को रामपुर तिराहा और मलीरा कट से पुरकाजी, मंगलौर होते हुए रुड़की और हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा। वहीं देवबंद और नागल क्षेत्र से आने वाले वाहनों को कोलकी बाईपास से गागलहेड़ी और भगवानपुर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। सहारनपुर से देहरादून जाने वाले वाहनों को गागलहेड़ी तिराहे से भगवानपुर होते हुए रुड़की-हरिद्वार मार्ग पर भेजा जाएगा। वहीं बेहट और छुटमलपुर क्षेत्र के वाहनों को बड़कलां अंडरपास से भगवानपुर की ओर मोड़ा जाएगा।

अन्य मार्गों के लिए भी वैकल्पिक रास्ते

यमुनानगर से देहरादून जाने वाले वाहनों को पांवटा साहिब मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं देहरादून से सहारनपुर आने वाले वाहनों को ऋषिकेश और हरिद्वार के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही सफर करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire