Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Delhi Chief Minister Oath ceremony: दिल्ली के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सजने लगा रामलीला मैदान, तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे वीरेंद्र सचदेवा,इस दिन होगा शपथ
- Pradeep Sharma
- 18 Feb, 2025
Delhi Chief Minister Oath ceremony: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को यहां रामलीला मैदान में दिल्ली की नई सरकार के शपथ-ग्रहण के लिए हो रहीं तैयारियों का निरीक्षण किया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि 25 साल से अधिक
नई दिल्ली। Delhi Chief Minister Oath ceremony: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को यहां रामलीला मैदान में दिल्ली की नई सरकार के शपथ-ग्रहण के लिए हो रहीं तैयारियों का निरीक्षण किया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि 25 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा।
Delhi Chief Minister Oath ceremony: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण करने के बाद, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं और शहर भर से लोगों ने गुरुवार को संभावित कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।
Delhi Chief Minister Oath ceremony: चुघ ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद दिया है, जिन पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी नागरिकों का भरोसा है। रामलीला मैदान को सजाया जा रहा है, जिसमें लगभग 30,000 लोग एक साथ आ सकते हैं। इसकी चाहरदीवारी पर नया रंग-रोगन किया जा रहा है।
Delhi Chief Minister Oath ceremony: पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य गुरुवार 20 फरवरी शाम करीब साढ़े चार बजे रामलीला मैदान में शपथ ले सकते हैं। इस समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं कों आंमत्रित किया गया है। बता दें कि आठ फरवरी को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में, भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें हासिल कीं और 26 साल बाद शहर में सत्ता में वापसी की।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, रुपये पर भी दबाव: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद
- 2. UPSC: नकल पर लगेगी लगाम! UPSC ने लागू किया रियल-टाइम फेस वेरिफिकेशन सिस्टम, जानें कैसे करता है काम
- 3. Kailash Kher visit Ujjain Mahakaleshwar: महाकाल के दरबार में पहुंचे कैलाश खेर, भस्म आरती में हुए शामिल
- 4. CG Ration Card : राशन कार्ड व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब घर बैठे करें आवेदन, मिनटों में मिलेगी ऑनलाइन रसीद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

