Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

दिल्ली में आज विधानसभा का पहला सत्र, CAG रिपोर्ट और महिला सम्मान योजना पर हंगामे के आसार

Delhi Assembly: दिल्ली में सोमवारसे विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है। यह पहला ही सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच में सियासी जंग देखने को मिल सकती है। इस पहले सत्र की सबसे

दिल्ली में आज विधानसभा का पहला सत्र, CAG रिपोर्ट और महिला सम्मान योजना पर हंगामे के आसार
X

नई दिल्ली। Delhi Assembly: दिल्ली में सोमवारसे विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है। यह पहला ही सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच में सियासी जंग देखने को मिल सकती है। इस पहले सत्र की सबसे बड़ी हाईलाइट वो सीएजी रिपोर्ट रहने वाली है जिसे बीजेपी ने पेश करने का वादा किया था। उस रिपोर्ट को लेकर भी बीजेपी-आप में लंबे समय से जुबानी जंग चल रही है।

Delhi Assembly: प्रोटम स्पीकर अरविंद सिंह लवली दिलाएंगे विधायकों को शपथ

सत्र के पहले दिन सबसे पहले सभी विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होगा, प्रोटम स्पीकर अरविंद सिंह लवली सभी विधायकों को शपथ दिलवाएंगे। उसके बाद एलजी वीके सक्सेना का एक संबोधन होगा जिसको लेकर कयास लग रहे हैं कि पिछली आप सरकार की विफलताओं का जिक्र हो सकता है। जिसमें हंगामा मचने के आसार हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire