Top
Begin typing your search above and press enter to search.

दिल्ली में भाजपा चलेगी लाडली बहना कार्ड, वोट बटोरने में कामयाब रहा मध्य प्रदेश वाला फार्मूला

Delhi Assembly Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान कभी भी हो सकता है। इससे पहले खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधा

दिल्ली में भाजपा चलेगी लाडली बहना कार्ड, वोट बटोरने में कामयाब रहा मध्य प्रदेश वाला फार्मूला
X

नई दिल्ली। Delhi Assembly Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान कभी भी हो सकता है। इससे पहले खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी के लिए 16 हजार करोड़ से अधिक की सौगातों के साथ दो जनसभाएं करके भाजपा के चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। रविवार को रोहिणी के जापानी पार्क में पीएम ने यह भी इशारा कर दिया कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे राज्यों की तरह दिल्ली में भी पार्टी 'लाडली बहना कार्ड' चलने जा रही है।

Delhi Assembly Election: महिला सम्मान योजना की काट

आम आदमी पार्टी ने वादा किया है कि चौथी बार उन्हें सत्ता मिली तो दिल्ली की हर महिला को मासिक 2100 रुपए की सहायता दी जाएगी। 'आप' ने इसके लिए 'रजिस्ट्रेशन' का दावा करते हुए महिलाओं को पीले कार्ड का वितरण भी किया है। 'आप' को उम्मीद है कि 'महिला सम्मान योजना' से महिलाएं बहुत आकर्षित हुई हैं और चुनाव में पार्टी को इसका अच्छा फायदा मिल सकता है।

Delhi Assembly Election: पीएम मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने रोहिणी की 'परिवर्तन रैली' में गिनाया कि महिलाओं के लिए उनकी सरकार ने क्या-क्या काम किया है। शौचालय बनाने से लेकर उज्ज्वला योजना और सुकन्या समृद्धि योजना तक का जिक्र पीएम ने किया। पीएम ने कहा,दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार सुनिश्चित करेगी कि माताओं बहनों के लिए घर चालाना आसान हो। बेटियों की पढ़ाई-लिखाई और नौकरी सहज और सुरक्षित हो। दिल्लीवालों की कमाई बढ़े और जेब में बचत अधिक हो।

Delhi Assembly Election: पीएम मोदी के इस बयान को इस बात की ओर इशारा माना जा रहा है कि भाजपा दिल्ली में भी 'लाडली योजना' का वादा कर सकती है। भाजपा जल्द ही संकल्प पत्र जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस योजना का ऐलान इसी के जरिए किया जाएगा। पार्टी घर-घर जाकर महिलाओं को इस संबंध में पर्ची भी दे सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire