Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Delhi Assembly Election 2025 : किसकी होगी दिल्ली, फलोदी सट्टा बाजार की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, पढ़ें पूरी खबर...

फलोदी सट्टा बाजार ने नतीजों पर अपनी अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं, जो कई बार सही साबित होती रही हैं।

Delhi Assembly Election 2025 : किसकी होगी दिल्ली, फलोदी सट्टा बाजार की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, पढ़ें पूरी खबर...
X

Delhi Assembly Election 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने अपनी चौंकाने वाली भविष्यवाणी से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। फलोदी सट्टा बाजार, जो चुनावों से संबंधित सट्टेबाजी के लिए जाना जाता है, के मुताबिक, AAP की सीटों में भारी गिरावट देखी जा सकती है, जबकि बीजेपी को बढ़त मिलने की संभावना है।

Delhi Assembly Election 2025 : वहीं, कांग्रेस की स्थिति में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं जताई गई है। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव 5 फरवरी 2025 को होने हैं, और चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है। कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन को फिर से हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है।

Delhi Assembly Election 2025: फलोदी सट्टा बाजार ने अब तक के चुनावी ट्रेंड्स और आम चुनावों में सट्टे की सही भविष्यवाणियों को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रारंभिक भविष्यवाणी जारी की है। फलोदी, जो जोधपुर से करीब 142 किलोमीटर दूर थार रेगिस्तान के बफर जोन में स्थित है, चुनावी सट्टेबाजी का प्रमुख केंद्र माना जाता है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही, फलोदी सट्टा बाजार ने नतीजों पर अपनी अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं, जो कई बार सही साबित होती रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire