Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाकुंभ में किया संगम स्नान, कहा- मेरे लिए सौभाग्य की बात, CM योगी की भी की तारीफ़

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाकुंभ में किया संगम स्नान, कहा- मेरे लिए सौभाग्य की बात, CM योगी की भी की तारीफ़
X

प्रयागराज। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाकुंभ में संगम स्नान के बाद अपनी गहरी आध्यात्मिक अनुभूति व्यक्त की। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया और कहा कि ईश्वर ने उन्हें इस पवित्र अवसर का हिस्सा बनने का अवसर दिया।

संगम स्नान के बाद कृतज्ञता व्यक्त

राजनाथ सिंह ने कहा, "आज संगम में स्नान करने के बाद मैं स्वयं को अत्यंत कृतार्थ और धन्य महसूस कर रहा हूं। यह पर्व भारतीयता, सांस्कृतिक और सनातन धर्म की आध्यात्मिक अनुभूति का प्रतीक है, जो प्राचीन वैदिक खगोलीय घटना पर आधारित है।"

आध्यात्म, विज्ञान और सामाजिक समरसता का संगम

रक्षा मंत्री ने संगम को गंगा, यमुना और सरस्वती के साथ सनातन धर्म की आध्यात्मिकता, वैज्ञानिकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और विज्ञान का भी अद्वितीय संगम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा

राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महाकुंभ के कुशल संचालन के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "विश्व के सबसे बड़े जनसमागम का जिस कुशलता से संचालन किया गया है, उसके लिए योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं। मैं उन्हें इस आयोजन की शानदार व्यवस्था के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।"


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire