Create your Account
Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण दोबारा बनने वाली हैं मां, रणवीर सिंह के घर फिर गूंजेगी किलकारी
Deepika Padukone Pregnancy: मुंबई: बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा करते हुए फैंस को चौंका दिया।
Deepika Padukone Pregnancy: क्रिएटिव तरीके से दी खुशखबरी
दीपिका ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बेटी दुआ हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट लेकर बैठी है और उसका रिजल्ट पॉजिटिव दिख रहा है। बिना ज्यादा कुछ लिखे दीपिका ने इस क्रिएटिव तरीके से दूसरी संतान की आने वाली खुशी की घोषणा कर दी। पोस्ट वायरल होते ही फैंस और सेलेब्रिटीज ने कपल को ढेर सारी बधाइयां दीं।
Deepika Padukone Pregnancy: दुआ अब बड़ी बहन बनने वाली है
रणवीर और दीपिका अपनी बेटी दुआ के साथ पेरेंटहुड का मजा ले रहे थे। दुआ ने 2024 में उनके घर को खुशियों से भर दिया था। अब दूसरे बच्चे की खबर ने परिवार में खुशियों का माहौल और बढ़ा दिया है। फैंस दुआ को बड़ी बहन बनते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। दीपिका और रणवीर की शादी 2018 में हुई थी। दोनों को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता है। दीपिका ने इस पोस्ट के साथ ज्यादा डिटेल्स नहीं शेयर की हैं, लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि जल्द ही उनके घर एक और नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : LIC कार्यालय के अंदर फंदे पर लटका मिला सुरक्षा कर्मी, जांच में जुटी पुलिस
- 2. CG News : उफनते नाले में बही बिजली विभाग की पिकअप, तीन कर्मचारियों ने तैरकर बचाई जान, एक की तलाश जारी
- 3. Weather Forecast: मुंबई-पुणे रेल रूट में पटरी पर लैंडस्लाइड, 20 ट्रेनें कैंसिल, छत्तीसगढ़ में अलर्ट
- 4. CG News: सीएम साय स्पीकर डॉ. रमन सिंह से करेंगे मुलाकात, शाम को बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

