Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Declaration of Holiday : छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया स्थानीय अवकाश, जानें किस दिन रहेगी छुट्टी...

सभी सरकारी दफ्तरों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है

Declaration of Holiday : छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया स्थानीय अवकाश, जानें किस दिन रहेगी छुट्टी...
X

Declaration of Holiday : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर के सभी सरकारी दफ्तरों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसमें आगामी छुट्टियों की जानकारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन 27 अगस्त 2025, महाष्टमी के दिन 30 सितंबर 2025 और दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के दिन 21 अक्टूबर 2025 को स्थानीय अवकाश रहेगा।

Declaration of Holiday : हालांकि, यह अवकाश बैंक, कोषालय और उप-कोषालय कार्यालयों पर लागू नहीं होगा। इस निर्णय के तहत, रायपुर और नवा रायपुर के सरकारी कर्मचारियों को इन तिथियों पर छुट्टी मिलेगी, जिससे वे त्योहारों का उल्लास अपने परिवार के साथ मना सकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire