Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
December Supermoon 2025: आसमान में नज़र आ रहा साल का आखरी सुपरमून, चांस न करें मिस
December Supermoon 2025: नई दिल्ली: खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए 4 दिसंबर 2025 की रात बेहद खास होने वाली है। आज साल का अंतिम और सबसे शानदार सुपरमून आसमान में चमकेगा। सुपरमून वह खगोलीय घटना है जब पूर्णिमा के समय चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु पर होता है। इसी कारण यह सामान्य पूर्णिमा की तुलना में अधिक बड़ा और तेज दिखाई देता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, आज का चांद करीब 10-14% बड़ा और लगभग 30% ज्यादा चमकीला नजर आएगा।

December Supermoon 2025: आज शाम सूर्यास्त के बाद पूर्वी दिशा से चांद का उदय होगा और रात के पहले कुछ घंटों में इसका रूप सबसे आकर्षक रहेगा। जब चंद्रमा क्षितिज के करीब होता है, तो यह बेहद विशाल और नारंगी रंग का दिखाई देता है। यह दृश्य बिना किसी उपकरण के भी देखा जा सकता है, हालांकि दूरबीन या टेलीस्कोप हो तो अनुभव और शानदार हो जाता है। चांद 5 दिसंबर की सुबह 4:44 बजे पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा।

December Supermoon 2025: भारत के लगभग सभी हिस्सों से सुपरमून दिखाई देगा, बशर्ते मौसम साफ रहे। शहरों में रहने वाले लोग भी इसे आसानी से देख सकते हैं यदि वे कम रोशनी वाले किसी खुले स्थान और ऊंचे स्थल पर हों। इस सुपरमून को ‘कोल्ड सुपरमून’, ‘लांग नाइट मून’ और ‘मून बिफोर यूल’ जैसे नामों से भी जाना जाता है। दिसंबर माह अन्य खगोलीय घटनाओं के लिए भी खास है। 7 दिसंबर को चांद बृहस्पति के पास, 18 दिसंबर को बुध के पास और 27 दिसंबर को शनि के निकट दिखाई देगा। इसके साथ ही 21 दिसंबर को साल की सबसे लंबी रात पड़ेगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: शराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
- 2. Raipur City News : दो विदेशी युवतियां गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच
- 3. Kumar Sangakkara’s father Passes Away: कुमार संगकारा के पिता का निधन, बेटे को क्रिकेटर बनाने में निभाई थी अहम भूमिका
- 4. CG Suspended : डेढ़ साल की बच्ची के मामले में पुलिस की लापरवाही, महिला थाना प्रभारी समेत दो निलंबित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

