Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

बाबा साहब के मुद्दे पर फिर छिड़ी बहस, वीडी शर्मा का पलटवार- कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति...

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब और महत्मा गांधी के विचारों को जमीन पर पर कैसे उतारा जाए ये करके दिखाया है।

बाबा साहब के मुद्दे पर फिर छिड़ी बहस, वीडी शर्मा का पलटवार- कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति...
X

MP News : भोपाल। संविधान निर्माता बाबा साहब के मुद्दे को लेकर देश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के हमले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी अब आरोपों पर पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज देर शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को लेकर भाजपा हमेशा काम करती आई है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब और महत्मा गांधी के विचारों को जमीन पर पर कैसे उतारा जाए ये करके दिखाया है।

MP News : कांग्रेस के नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ है। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल वोट बैंक के लिए समाज में तुष्टिकरण की राजनीति करते है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आने वाले है आपका स्वागत है लेकिन बाबा साहब से पहले माफी मांगिए। 55 वर्षों तक दिल्ली में और एमपी में लंबे समय तक कांग्रेस सरकार रही लेकिन बाबा साहब के जन्मस्थान महू के लिए कभी कुछ क्यों नहीं किया। वही कांग्रेस की जय बापू जय बाबा जय संविधान यात्रा पर वीडी शर्मा ने कहा कि बाबा साहब से कानून मंत्री पद से इस्तीफा दिया जिस पर उन्हें सदन में बोलने तक नहीं दिया। उनकी धरती पर कदम रखने से पहले कांग्रेस उनसे माफी मांगे। वीडी ने आगे कहा कि कांग्रेस दलित समाज को बेजुबान मानती है। जबकि बाबा साहब के पंच तीर्थों का निर्माण बीजेपी की सरकारों ने किया है।


MP News : कांग्रेस द्वारा अमित शाह पर लगाएं गए आरोपों पर वीडी शर्मा का पलटवार-
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नखरा गढकर माफी मांगने की मांग की जाने को लेकर भी वीडी शर्मा ने पलटवार किया। वीडी शर्मा ने कहा कि अमित शाह ने धारा 370 हटाई लेकिन धारा 370 में प्रावधान था सफाईकर्मी हमेशा सफाईकर्मी रहेगा ये अपमान दलितों का किसने किया सब जानते हैं। लेकिन आज भी कांग्रेस धारा 370 की वकालत करती है। इमरजेंसी लगाकर संविधान का अपमान और लोकतंत्र की हत्या पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। संविधान गौरव यात्रा के माध्यम से जागरूकता अभियान बीजेपी चलाएगी। वही इंदौर में पार्षदों के गुटों के बीच हुई लड़ाई को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जांच के बाद दोषी व्यक्ति को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire