Begin typing your search above and press enter to search.
औबेदुल्लागंज वन क्षेत्र में एक बाघ की मौत, वन महकमे ने साधी चुप्पी, शिकारियों के होने की आशंका
इधर बाघों की मौत के बाद इस क्षेत्र में शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका है। एक माह पहले चिकलोद के जंगल में भी मिला था कंकाल।

भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज क्षेत्र के एक बाघ की मौत का मामले सामने आया है। इसका शव वन क्षेत्र में पाया गया। 1 कर्मचारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बाघ की उम्र करीब 6 साल बताई जा रही है। बाघ का शव मिलने के बाद स्पष्ट रूप से कोई भी बोलने को अभी तक तैयार नहीं है। इस क्षेत्र में बाघ की मौत का यह दूसरा मामला है। कुछ समय पहले ही यही एक और बाघ की मौत हो गई थी उसके शिकार की आशंका जताई गई है।
इधर बाघों की मौत के बाद इस क्षेत्र में शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका है। एक माह पहले चिकलोद के जंगल में भी मिला था कंकाल। राजधानी से 35 किलोमीटर दूर चिकलोद के जंगल में 15 जुलाई को बाघ का कंकाल मिला है। यह कंकाल 10 से 12 दिन पुराना बताया गया था। स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना वन विभाग को दी थी। प्रकरण में अब भी जांच चल रही है। आशंका जताई गई कि इसका शिकार किया गया होगा। इसकी जांच अब भी जारी है। कोई फैसला अब तक नहीं हो सका है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


