Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, सुसाइड नोट बरामद, प्रेम संबंध की आशंका

पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, सुसाइड नोट बरामद, प्रेम संबंध की आशंका
X
बिलासपुर: बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र के ग्राम नेवारी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक सिंह ठाकुर उर्फ मोनू के रूप में हुई, जो किसान था। आत्महत्या के बाद घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया, जिसमें मोनू ने अपनी मौत का कारण खुद की गलती बताया है। सुसाइड नोट में उसने एक लड़की के साथ प्रेम संबंध का जिक्र भी किया है।

मोनू कुछ दिनों से गांव से लापता था, और उसके परिवारवाले उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार की सुबह, गांव के निवासी डॉ. सोनी कुमार सुमन के घर के पीछे एक पेड़ पर मोनू की लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई। मोनू ने कपड़ा सुखाने वाली रस्सी को तोड़कर फांसी का फंदा बनाया था।

लाश मिलने के बाद, उसके परिवारवाले और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मोनू के कपड़ों की तलाशी ली, जहां उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इस नोट में उसने अपनी आत्महत्या का कारण अपनी गलती को बताया और एक लड़की के साथ अपने प्रेम संबंधों का उल्लेख भी किया।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा, गांव के लोगों से पूछताछ कर मोनू के संबंधों और उसकी स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire