Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

हॉस्टल के बाथरूम के बाहर मिला में छात्रा का शव, मौत की वजह की जांच जारी...

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

हॉस्टल के बाथरूम के बाहर मिला में छात्रा का शव, मौत की वजह की जांच जारी...
X

MP Crime : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छात्रा का शव उसके छात्रावास के कमरे के बाहर बाथरूम के पास मिला। छात्रा कशिश वाधवानी जो इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थी, की मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

MP Crime : यह घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक छात्रावास की है, जहां कशिश गुरुवार सुबह अपने कमरे में बाथरूम के बाहर अचेत अवस्था में पाई गई। छात्रा के दोस्त तनिष्क ने सबसे पहले यह दृश्य देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कशिश बीते कुछ समय से किसी से फोन पर बात नहीं कर रही थी, जिससे उसके परिजन भी चिंतित थे। कशिश के परिवार का कहना है कि वह ग्वालियर की रहने वाली थी और उसके पिता सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी हैं।

MP Crime : पुलिस के मुताबिक, शव मिलने के बाद प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। कशिश के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए, लेकिन उसकी स्थिति और शव की स्थिति सवाल खड़े कर रही है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असल वजह का पता चलेगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कशिश बाथरूम के बाहर अचेत अवस्था में कैसे पहुंची और वहां कितनी देर तक पड़ी रही।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire