Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

लाल सूटकेस में मिली युवती की लाश, हाथ-पैर तोड़कर गठरी में बांधकर किया था पैक, पुलिस जांच में जुटी...

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लाल सूटकेस में मिली युवती की लाश, हाथ-पैर तोड़कर गठरी में बांधकर किया था पैक, पुलिस जांच में जुटी...
X
Crime News : हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के नेशनल हाईवे बाइपास पर सड़क किनारे लावारिश हालत में एक लाल रंग का सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया। जब पुलिस ने सूटकेस खोला तो अंदर एक युवती का शव था, उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Crime News : बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे जब यह सूटकेस मिला, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस खोला। अंदर एक युवती की लाश पाई गई, जिसे हाथ-पैर तोड़कर गठरी में बांधकर नीले रंग की चादर में लपेटा गया था। युवती के चेहरे पर चोट के कई निशान थे और उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।


Crime News : पुलिस का मानना है कि शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। युवती ने व्हाइट और गोल्डन येलो प्रिंट वाला पायजामा और काली रंग की टॉप पहनी हुई थी। युवती के कुछ और कपड़े भी सूटकेस से मिले हैं। शव की पहचान में मुश्किलें आ रही हैं, क्योंकि उसके चेहरे की हालत खराब हो चुकी थी।


Crime News : पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही गुमशुदगी की रिपोर्ट के लिए आसपास के सभी पुलिस थानों से जानकारी जुटाई है। युवती की फोटो आसपास के इलाकों में चस्पा की गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि वे जल्द ही युवती के कातिलों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire