Top
Begin typing your search above and press enter to search.

जशपुर जिला की रहने वाली विक्षुब्ध महिला की कुसमी विकासखंड के नीलकंठपुर उकरा कोना जंगल में मिली लाश

जशपुर जिला की रहने वाली विक्षुब्ध महिला की कुसमी विकासखंड के नीलकंठपुर उकरा कोना जंगल में मिली लाश

जशपुर जिला की रहने वाली विक्षुब्ध महिला की कुसमी विकासखंड के नीलकंठपुर उकरा कोना जंगल में मिली लाश
X
राकेश भारती/ कुसमी / बलरामपुर।जशपुर जिला की निवासी महिला सोनमती उम्र लगभग 65 वर्ष पहाड़ी कोरवा जो की मानसिक रूप से विक्षुब्ध थी किसी तरह जशपुर सीमा से लगा हुआ बलरामपुर जिला के कुसमी विकासखंड के नीलकंठपूर उकरा कोना जंगल में आ जाने से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है की काफी बारिश एवम ठंड के कारण उसकी मौत हो गई है।


जिसे जशपुर जिला के सोनक्यारी चौकी थाना से पातासाजी करने उपरांत पोस्ट मार्टम कराकर पंचनामा तैयार कर महिला के परिजन को लाश सौप दिया गया है। किस कारण से महिला की मौत हुई अभी पूर्ण रूप से जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर असली मौत का कारण का पता चल पाएगा। इस घटना की जानकारी कुसमी थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल को मिलने उपरांत तत्काल सूचना मिलते ही अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर कार्यवाही करते हुए महिला के परिजन को बुलाकर पंचनामा पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराकर लाश को इनके परिजन को सौप दिया गया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire