Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Dal Lake Srinagar: अब श्रीनगर की डल झील में मिलेगी यूरोपीय शहर वेनिस की तरह सर्विस, अब घर बैठे बुक कर सकेंगे शिकारा

Dal Lake Srinagar: उबर ऐप के जरिए कार, बाइक तो आपने कई बार बुक की होगी पर अब उबर के जरिए कश्मीर की डल लेक में शिकारा भी बुक

Dal Lake Srinagar: अब श्रीनगर की डल झील में मिलेगी यूरोपीय शहर वेनिस की तरह सर्विस, अब घर बैठे बुक कर सकेंगे शिकारा
X

श्रीनगर। Dal Lake Srinagar: उबर ऐप के जरिए कार, बाइक तो आपने कई बार बुक की होगी पर अब उबर के जरिए कश्मीर की डल लेक में शिकारा भी बुक की जा सकेगी। टैक्सी सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी Uber ने कश्मीर में अपनी पहली वॉटर ट्रांसपोर्ट सर्विस शुरू की।

Dal Lake Srinagar: इस सर्विस के तहत मोबाइल ऐप की मदद से शिकारा बुक करने का ऑप्शन भी मिलेगा। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसके लिए उबर की सराहना करते हुए कहा कि श्रीनगर में उबर शिकारा इस बात का प्रमाण है कि किस तरह से प्रौद्योगिकी हमारी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ा सकती है।

Dal Lake Srinagar: मनोज सिन्हा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,श्रीनगर में उबर शिकारा की शुरुआत इस बात का प्रमाण है कि किस तरह तकनीक हमारी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ा सकती है। आगामी पर्यटन सीजन में यह पेशकश आगंतुकों को शिकारा की सवारी के आकर्षण का अनुभव करने का एक सहज तरीका प्रदान करेगी, जो जम्मू-कश्मीर की सुंदरता की पहचान है।

Dal Lake Srinagar: कितने देर के लिए कर सकते हैं बुक इस पहल के तहत, उबर ने कहा है कि सवारी की पूरी लागत शिकारा चालकों को दी जाएगी, बिना उबर द्वारा कोई कटौती किए, जिससे जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर पर्यटन कार्यकर्ताओं के लिए अतिरिक्त आर्थिक अवसर पैदा होंगे। प्रत्येक उबर शिकारा सवारी को 1 घंटे की अवधि के लिए बुक किया जा सकता है, जिसमें अधिकतम चार यात्री बैठ सकते हैं। कंपनी ने कहा कि उबर शिकारा को 12 घंटे पहले और 15 दिन पहले तक बुक किया जा सकता है।

Dal Lake Srinagar: उबर शिकारा एशिया की पहली वॉटर ट्रांसपोर्ट सर्विस उबर शिकारा एशिया की पहली वॉटर ट्रांसपोर्ट सर्विस है और वेनिस जैसे यूरोपीय शहरों में भी इसी तरह की पेशकश की जा रही है। अपने पहले चरण में कंपनी ने सात शिकारा को शामिल किया है और मांग के आधार पर धीरे-धीरे बेड़े का विस्तार करने की योजना बना रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire