Top
Begin typing your search above and press enter to search.

D. Gukesh: वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने रचा इतिहास, नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को दी मात

D. Gukesh: वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने रचा इतिहास, नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को दी मात
X

D. Gukesh: जागरेब: भारतीय शतरंज के उभरते सितारे और विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने ग्रैंड शतरंज टूर रैपिड 2025 के जागरेब चरण में छठे राउंड में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को काले मोहरों से हराकर सनसनी मचा दी। इस जीत के साथ गुकेश 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

पहले दिन तीन में से दो मुकाबले जीतने वाले गुकेश ने चौथे और पांचवें राउंड में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिका के फैबियानो कारूआना को हराया था। यह उनकी कार्लसन पर लगातार दूसरी जीत है, इससे पहले उन्होंने नॉर्वे शतरंज 2025 में भी कार्लसन को मात दी थी। टूर्नामेंट में गुकेश की यह लगातार पांचवीं जीत है, जिससे वह पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ पर दो अंक की बढ़त बनाए हुए हैं।

मैच से पहले कार्लसन ने गुकेश को "कमजोर खिलाड़ी" कहकर उनकी खिल्ली उड़ाई थी, लेकिन गुकेश ने अपनी चालों से जवाब दिया। पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कार्लसन पर तंज कसा, "यह कार्लसन की सिर्फ हार नहीं, बल्कि उनके वर्चस्व पर सवाल है।"

रैपिड वर्ग में तीन दौर बाकी हैं, और अब ब्लिट्ज फॉर्मेट के दो मुकाबले होने हैं। क्या गुकेश अपना दबदबा कायम रखेंगे या कार्लसन वापसी करेंगे, यह देखना रोमांचक होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire