Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Silvassa Godown Cylinder Blast: गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, कई घायल

चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Silvassa Godown Cylinder Blast:  गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, कई घायल
X

Silvassa Godown Cylinder Blast: सिलवासा केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में शनिवार एक गोदाम में हुए भीषण सिलेंडर विस्फोट ने चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Silvassa Godown Cylinder Blast: घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना देमनी रोड स्थित एक गोदाम में हुई, जहां पर नाइट्रोजन गैस सिलेंडरों की रीफिलिंग का काम चल रहा था।

रीफिलिंग के समय हुआ हादसा-

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रीफिलिंग के दौरान अचानक एक सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि गोदाम का मलबा सड़क तक आ गिरा और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।

Silvassa Godown Cylinder Blast: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट का असर इतना तीव्र था कि लोगों को झटका भूकंप जैसा महसूस हुआ। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और करीब 30 मीटर के दायरे में रहने वाले लोग, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल थे, घबरा गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में गोदाम प्रबंधक की भी मौत हो गई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire