Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Cyclone Ditwah: साइक्लोन दितवाह तटों के करीब, तमिलनाडु-पुडुचेरी में रेड अलर्ट; बारिश से तीन की मौत, NDRF की तैनाती बढ़ी

साइक्लोन दितवाह

Cyclone Ditwah: साइक्लोन दितवाह तटों के करीब, तमिलनाडु-पुडुचेरी में रेड अलर्ट; बारिश से तीन की मौत, NDRF की तैनाती बढ़ी
X

Cyclone Ditwah: नई दिल्ली: साइक्लोन दितवाह तेजी से तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के और पास पहुंच रहा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ते हुए यह रविवार को उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में सक्रिय दिखा। इसके असर से कई जिलों में भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

Cyclone Ditwah: तूफान से जुड़े हादसों में तमिलनाडु में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। तूतीकोरिन और तंजावुर में दीवार गिरने से दो लोगों ने दम तोड़ा, जबकि मयिलादुथुराई में करंट लगने से एक युवक की जान गई। राज्य मंत्री के. रामचंद्रन के अनुसार, करीब 234 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, 149 पशुओं की मौत हुई और लगभग 57,000 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूब गई है।

Cyclone Ditwah: IMD के मुताबिक, दितवाह का केंद्र फिलहाल तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से करीब 80 किमी दूर है। इसके लैंडफॉल की संभावना नहीं बताई गई, लेकिन तूफान तट के बेहद करीब से गुजरेगा और अगले 24 घंटों तक उत्तर दिशा में बढ़ता रहेगा।

Cyclone Ditwah: आपदा प्रबंधन के लिए तमिलनाडु में 14 NDRF टीमें मौजूद हैं, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात से 10 और टीमें चेन्नई भेजी गई हैं। उड़ानें और ट्रेनें रद्द या डायवर्ट की गई हैं। पुडुचेरी में छुट्टी घोषित कर स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं। आंध्र प्रदेश में भी 3 दिसंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी है।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire