Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Cyclone Dana: ओडिशा में तेज हवाएं और बारिश शुरू, 200 से अधिक ट्रेनें रद्द, हवाई सेवाएं ठप

Cyclone Dana: ओडिशा में तेज हवाएं और बारिश शुरू, 200 से अधिक ट्रेनें रद्द, हवाई सेवाएं ठप
X
Cyclone Dana: नई दिल्ली/कटक। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात दाना के असर ओडिशा में तेज हवाएं और बारिश शुरू हो गई। चक्रवात के खतरे के मद्देनजर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।


Cyclone Dana: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात दाना की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके 25 अक्टूबर की सुबह भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के बीच ओडिशा तट से टकराने की संभावना है।


Cyclone Dana: 200 से अधिक ट्रेनें रद्द, फ्लाइट सर्विस सस्पेंड
चक्रवात की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण पूर्व और पूर्व रेलवे ने 24 और 25 अक्टूबर के लिए 170 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। साथ ही, कोलकाता हवाई अड्डे पर 25 अक्टूबर की शाम 6 बजे से 26 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी। प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है ताकि किसी भी प्रकार की आपदा से बचा जा सके।


Cyclone Dana: बचाव अभियान में जुटी NDRF, बंगाल में अलर्ट
चक्रवात से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (NDRF) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 56 टीमें तैनात की हैं। बचाव अभियान में जुटे ये दल संभावित प्रभावित क्षेत्रों में हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, भारतीय तटरक्षक बल ने भी अपने पोत और विमानों को तैयार रखा है ताकि समुद्र में किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire