Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Cyber Fraud : 29 लाख की साइबर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों की तलाश पिछले तीन महीनों से की जा रही थी।

Cyber Fraud : 29 लाख की साइबर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार
X

Cyber Fraud : कोण्डागांव। जिले की फरसगांव पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली, गाजियाबाद और उत्तरप्रदेश में दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों की तलाश पिछले तीन महीनों से की जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक फरसगांव निवासी शंकरलाल राणा से करीब 29.69 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। ठगों ने खुद को बीमा लोकपाल परिषद का अधिकारी बताकर बीएसई स्टॉक एक्सचेंज और बीमा राशि फंसी होने का झांसा दिया और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम जमा करवाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पंकज चंद्रा के निर्देशन और एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने दिल्ली में लगातार 10 दिनों तक डेरा डालकर तकनीकी जांच और निगरानी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।

जांच में सामने आया कि गिरोह दिल्ली के स्लम इलाकों में गरीब लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें “म्यूल अकाउंट” के रूप में इस्तेमाल करता था। आरोपी आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और पता बदलवाकर बैंक खाते संचालित करते थे। पुलिस से बचने के लिए कीपैड मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था।

पुलिस ने आरोपी इसरार अहमद, आकिल, शिवम गुप्ता, नितिन कुमार त्यागी, रजा हुसैन, तरुण कौशिक और प्रदीप बघेल को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी रजा हुसैन पहले भी साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire