Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Cyber Fraud : साइबर ठगों का नया तरीका, एक दिन में 7 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आए फर्जी कॉल, OTP मांगकर व्हाट्सएप किया हैक

ओटीपी साझा करते ही एक कार्यकर्ता का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया।

Cyber Fraud : साइबर ठगों का नया तरीका, एक दिन में 7 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आए फर्जी कॉल, OTP मांगकर व्हाट्सएप किया हैक
X

Cyber Fraud : नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही दिन में सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फर्जी कॉल कर सेवा समाप्ति की धमकी दी गई और ओटीपी मांगा गया। ओटीपी साझा करते ही एक कार्यकर्ता का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया।

जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी की शाम मोबाइल नंबर 9798929881 से कॉल कर खुद को विभाग का वरिष्ठ अधिकारी बताया गया। कॉल करने वाले ने “पोषण ट्रैकर बंद होने” की बात कहकर पासवर्ड और ओटीपी साझा करने का दबाव बनाया। प्रमिला शर्मा, ममता मंसूरिया, सावित्री सेन, सरिता, वैष्णवी माधव सहित वार्ड क्रमांक 5, केंद्र क्रमांक 11 की कार्यकर्ता को ऐसे कॉल आए।

एक कार्यकर्ता द्वारा ओटीपी बताने के बाद उसका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद संबंधित व्हाट्सएप ग्रुपों में एसबीआई योनो ऐप की संदिग्ध APK फाइल का लिंक भेजा गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी लिंक में “APK” लिखा हो तो उसे डाउनलोड या क्लिक न करें, यह हैकिंग का जरिया हो सकता है।

घटना के बाद सभी प्रभावित कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचीं और साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई। एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने कहा कि कोई भी अधिकारी फोन पर ओटीपी या पासवर्ड नहीं मांगता। ऐसी कॉल आने पर तुरंत नंबर ब्लॉक करें और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire