Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Cyber Fraud : फर्जी आईपीएस बनकर महिला वकील को 41 लाख की ठगी, जानें कैसे दिया वारदात को अंजाम...

महिला वकील ने इस मामले में दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Cyber Fraud : फर्जी आईपीएस बनकर महिला वकील को 41 लाख की ठगी, जानें कैसे दिया वारदात को अंजाम...
X

Cyber Fraud : दुर्ग। जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील फरीहा अमीन कुरैशी ठगी का शिकार हो गईं। ठगों ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर फरीहा को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बना लिया और उनसे 41 लाख रुपए ठग लिए। महिला वकील ने इस मामले में दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Cyber Fraud : महिला वकील ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले आरोपी दीपक और सुनील कुमार गौतम ने उसे फोन करके वीडियो कॉल किया। आरोपियों ने खुद को दिल्ली पुलिस से बताया और कहा कि उन्होंने मनीलॉन्ड्रींग, ड्रग ट्रैफिकिंग और आईडेंटिटी थेफ्ट केस में एक आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि संदीप के पास से 180 संदिग्ध बैंक खाते मिले हैं, जिनमें से एक खाता फरीहा अमीन कुरैशी के नाम पर है, जो एचडीएफसी बैंक दिल्ली में खोला गया है।

Cyber Fraud : ठगों ने महिला वकील को यह जानकारी दी कि उस खाते में 8.7 करोड़ रुपए जमा हैं और आरोपियों ने बताया कि सभी खाता धारकों को 10 प्रतिशत राशि देने की शर्त पर उन खातों को खोला गया था। इस झांसे में फरीहा अमीन कुरैशी आ गईं और आरोपियों ने उसे धमकाकर आरबीआई के खाते में 41 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

Cyber Fraud : यह घटना डिजिटल ठगी का एक नया रूप है, जिसमें ठगों ने महिला को कानून और पुलिस अधिकारियों का डर दिखाकर उसके बैंक खाते की जानकारी हासिल की और बड़ी रकम की ठगी की। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire