Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सायबर ठगों ने गूगल रिव्यू के नाम पर युवक से हड़पे साढ़े पांच लाख रुपए, पुलिस ने मामला किया दर्ज

झाला ने रिसेप्शनिस्ट से संपर्क किया तो उसने उन्हें एक और टेलीग्राम पर जुड़वाया और प्रत्येक टॉस्क के लिए 150 रुपए, 300 रुपए और 150 रुपए का भुगतान करवा दिया

सायबर ठगों ने गूगल रिव्यू के नाम पर युवक से हड़पे साढ़े पांच लाख रुपए, पुलिस ने मामला किया दर्ज
X
भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस की अवेयरनेस के बाद भी सायबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर जलसा नए-नए तरीकों को आजमा कर लोगों के साथ सायबर ठगी कर रहे हैं। ताजा मामला भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां अज्ञात जलसाजो ने एक युवक को गूगल रिव्यू के नाम पर थोड़े पैसे देकर मोटी रकम की चपत लगा दी। पीड़ित युवक यूके झाला ने इसकी शिकायत सायबर क्राइम में दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार बीते मार्च महीने में अज्ञात व्यक्ति ने यूके झाला का मोबाइल नंबर वाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ लिया था।

उन्हें अलग अलग टास्क देकर रिव्यू करने के लिए कहा गया। शुरुआत में रिव्यू करने पर कुछ पैसा दिया गया। इस ग्रुप में जुड़े सदस्यों को गूगल मैप रिव्यू करने का टॉस्क दिया जाता था और टॉस्क पूरा होने पर कम से कम 50 रुपए का भुगतान किया जाता था। ग्रुप से जुड़ने के बाद झाला ने भी टॉस्क पूरा किया और उसका स्क्रीनशॉट लेकर ग्रुप की एडमिन महिला को भेज दिया।एडमिन ने पेमेंट पाने के लिए कंपनी की रिसेप्सनिस्ट से संपर्क करने का कहा। झाला ने रिसेप्शनिस्ट से संपर्क किया तो उसने उन्हें एक और टेलीग्राम पर जुड़वाया और प्रत्येक टॉस्क के लिए 150 रुपए, 300 रुपए और 150 रुपए का भुगतान करवा दिया अगले दिन झाला के मोबाइल पर बड़ा टॉस्क दिया गया, जिसके लिए पैसे जमा करने की बात कही गई थी। उन्होंने संपर्क किया तो बताया कि इसके लिए 2 हजार रुपए का भुगतान करना होगा।

झाला ने 2 हजार का भुगतान कर दिया तो टॉस्क पूरा होने पर उन्हें 2800 रुपए वापस कर दिए गए। इसी प्रकार टॉस्क पूरा करने के नाम पर झाला से कई बार में कुल 5 लाख 21 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए, लेकिन वापस नहीं किए गए। झाला ने जब अपने रुपए मांगे तो कंपनीवालों ने 8.88 लाख रुपए और जमा करने का कहा। तब युवक को अपने साथ हुए फ्रॉड का अहसास हुआ। युवक ने उसके बाद पुलिस की शरण में पहुंचकर आरोपियों के ऊपर कारवाई की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire