Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Cyber Fraud : ब्यूटी पार्लर के खाते से 5 करोड़ का लेनदेन, म्यूल खाताधारक महिला गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह एक संगठित साइबर अपराध का मामला है।

Cyber Fraud : ब्यूटी पार्लर के खाते से 5 करोड़ का लेनदेन, म्यूल खाताधारक महिला गिरफ्तार
X

Cyber Fraud : दुर्ग। जिले के भिलाई में साइबर फ्रॉड के एक बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने वैशाली नगर स्थित केनरा बैंक की शाखा में संचालित एक म्यूल खाते की धारक उमा शर्मा को गिरफ्तार किया है। उमा शर्मा ने अपने ब्यूटी पार्लर ‘एवनी ब्रेसिंग ब्यूटी पार्लर’ के नाम पर खोले गए करंट खाते में 5 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन किया, जो दिल्ली के एक कॉरपोरेट खाते में ट्रांसफर किया गया।

Cyber Fraud : पुलिस के अनुसार, उमा शर्मा ने 3 जनवरी 2025 को केनरा बैंक में गुमास्ता, आधार कार्ड, पैन कार्ड और उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के आधार पर करंट खाता खोला था। खाता खोलने के लिए मात्र 700 रुपये जमा किए गए और दो मोबाइल नंबरों पर इंटरनेट बैंकिंग शुरू की गई। फरवरी 2025 में इस खाते में लगभग 5 करोड़ रुपये क्रेडिट हुए, जो बाद में दिल्ली के एक कॉरपोरेट खाते में स्थानांतरित कर दिए गए। पूछताछ में उमा ने स्वीकार किया कि यह राशि साइबर फ्रॉड और अन्य धोखाधड़ी के जरिए प्राप्त की गई थी, जिसे म्यूल खाते के माध्यम से आगे ट्रांसफर किया गया।

Cyber Fraud : पुलिस ने उमा शर्मा के कब्जे से केनरा बैंक के दो क्यूआर कोड, एक मोबाइल फोन, इंटरनेट बैंकिंग का लेटर और एक चेकबुक जब्त की है। बैंक मैनेजर की शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई, जिसमें पता चला कि वैशाली नगर शाखा में 111 ऐसे खाते हैं, जिनमें साइबर फ्रॉड से जुड़ी राशि जमा हुई है। इनमें से कई खातों पर डेबिट मेमो लगाया गया और लगभग 22 लाख रुपये होल्ड किए गए हैं।

Cyber Fraud : पुलिस ने खुलासा किया कि इन 111 खातों में कुल मिलाकर लगभग 85 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। अन्य 110 खातों की जांच भी तेजी से की जा रही है ताकि इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क के पूरे तार जोड़े जा सकें। दुर्ग पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह एक संगठित साइबर अपराध का मामला है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire