Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Cyber Fraud : 2 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी...

इस अकाउंट में अभी भी 70 लाख रुपये से अधिक की रकम जमा है, जिसे पुलिस ने होल्ड कर दिया है।

Cyber Fraud : 2 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी...
X

Cyber Fraud : कवर्धा। जिले में पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 2 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी में शामिल नामदेव साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नामदेव, हाथीडोम गांव का निवासी है, जो अपने आईसीआईसीआई बैंक के करेंट अकाउंट को ठगों को किराए पर देकर 10 प्रतिशत कमीशन कमाता था। इस अकाउंट में अभी भी 70 लाख रुपये से अधिक की रकम जमा है, जिसे पुलिस ने होल्ड कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, इस ठगी का मास्टरमाइंड सत्या दुबे है, जो लोहारा थाना क्षेत्र के कुरुआ गांव का निवासी है और वर्तमान में फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। नामदेव साहू के खिलाफ देशभर के 16 राज्यों में 56 मुकदमे दर्ज हैं, जो फर्जी वेबसाइट्स और फिशिंग लिंक्स के जरिए लोगों को ठगता था।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवाई ने बताया, “यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ हमारी सख्त नीति को दर्शाती है। हम इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रहे हैं, और जल्द ही बाकी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।” उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अनजान कॉल्स, मैसेज या लिंक्स से सावधान रहें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire