Create your Account
Cyber Fraud : 10 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, कंबोडिया से चल रहा था खेल, पुलिस ने महाराष्ट्र से दबोचा आरोपी को...
- Rohit banchhor
- 23 Mar, 2025
यह शातिर ठग कंबोडिया के स्कैम सेंटर से भारत के लोगों को ऑनलाइन निवेश और फर्जी जॉब स्कीम के जाल में फंसाकर ठगी कर रहा था।
Cyber Fraud : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पुलिस ने “मिशन साइबर सुरक्षा” के तहत एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का खुलासा किया है, जिसमें 10 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी अलकेश कुमार प्रेमजी भाई मांगे को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया है। यह शातिर ठग कंबोडिया के स्कैम सेंटर से भारत के लोगों को ऑनलाइन निवेश और फर्जी जॉब स्कीम के जाल में फंसाकर ठगी कर रहा था।
Cyber Fraud : पुलिस जांच में सामने आया कि कंबोडिया में चल रहे इस स्कैम सेंटर ने Shadi.com, Adoni One ग्रुप, CISCO, COSTCOP जैसी फर्जी कंपनियों के नाम पर लोगों को झांसा दिया। ऑनलाइन जॉब और टास्क के बहाने पूरे भारत में लोगों से करोड़ों रुपये ठगे गए। आरोपी अलकेश, जो मूल रूप से गुजरात के वलसाड का रहने वाला है, इस नेटवर्क का अहम हिस्सा था।
Cyber Fraud : राजनांदगांव साइबर सेल ने इस गिरोह के 4 अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया था, और अब अलकेश की गिरफ्तारी से इस रैकेट की कमर टूटने की उम्मीद है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 मोबाइल, 2 एटीएम कार्ड और 8 सिमकार्ड बरामद किए हैं, जो ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए थे। यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की सख्ती को दर्शाती है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : अयोध्या की पावन धरती पर गूंजा छत्तीसगढ़ का स्वर, सत्संग मंडली ने जीता तीसरा स्थान
- 2. Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर ₹3300 टूटा; जानें आज के गोल्ड का रेट
- 3. MP News : हनुमान जयंती पर CM डॉ. मोहन यादव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को दी बधाई
- 4. Raipur City Crime: इनोवा में घूम-घूम कर सोने की चेन चुराने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के गहनों को बेचकर खरीदी थी कार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

