Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Cyber Fraud : जनगणना के नाम पर साइबर जाल, OTP और फर्जी लिंक से हो रही ठगी, अलर्ट जारी
Cyber Fraud : भोपाल। देशभर में चल रहे जनगणना अभियान के बीच साइबर ठगों ने नया जाल बिछाना शुरू कर दिया है। भोपाल समेत कई शहरों में जनगणना के नाम पर लोगों को कॉल, मैसेज और फर्जी लिंक भेजकर ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
ठगों का नया तरीका: OTP और APK फाइल का खेल-
साइबर अपराधी खुद को जनगणना अधिकारी बताकर लोगों से OTP, आधार नंबर, बैंक डिटेल मांग रहे हैं। कई मामलों में फर्जी लिंक और APK फाइल भेजकर मोबाइल में इंस्टॉल करवाया जा रहा है। जैसे ही यह फाइल इंस्टॉल होती है, ठगों को मोबाइल का पूरा एक्सेस मिल जाता है और वे बैंक खाते तक खाली कर सकते हैं।
पहले भी बड़े घटनाक्रमों में सक्रिय रहे ठग-
साइबर ठग हर बड़े मुद्दे को हथियार बना लेते हैं चाहे कोरोना काल हो, आतंकी हमले के बाद राहत राशि का बहाना या गैस सिलेंडर बुकिंग का झांसा। अब जनगणना को नया जरिया बनाकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
क्या कहते हैं अधिकारी?
एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने साफ कहा है कि कोई भी असली जनगणना कर्मी आपसे OTP, बैंक डिटेल या ऐप डाउनलोड करने को नहीं कहेगा। यदि ऐसा कोई कॉल या मैसेज आता है तो तुरंत सावधान हो जाएं और इसकी सूचना हेल्पलाइन 1930 पर दें।
ऐसे रखें खुद को सुरक्षित-
किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें।
OTP, बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी से साझा न करें।
केवल अधिकृत जनगणना कर्मियों को ही जानकारी दें।
संदिग्ध कॉल/मैसेज की तुरंत शिकायत करें।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market June 16: शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाल
- 2. Virat-Anushka: आईपीएल खिताब जीतने के बाद विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
- 3. UP Accident : तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई, प्रशिक्षण से लौट रहे इंस्पेक्टर की मौत
- 4. MP News : एकतरफा जुनून बना हैवानियत, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया हमला, फंदे से लटकाकर छत से फेंका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

