Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Cyber Fraud : ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम जॉब के नाम पर 24 लाख की ठगी, 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

अपराध क्रमांक 224/24, धारा 318(4), 3(5) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

Cyber Fraud : ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम जॉब के नाम पर 24 लाख की ठगी, 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
X

Cyber Fraud : रायपुर। रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम जॉब के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी करने वाले 3 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला पारस कुमार धीवर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से सामने आया था, जिसमें उन्होंने बताया कि ऑनलाइन जॉब के बहाने उन्हें ठगी का शिकार बनाया गया। शिकायत पर थाना राखी में अपराध क्रमांक 224/24, धारा 318(4), 3(5) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड चलाकर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और टेलीग्राम से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान मुख्य आरोपियों की पहचान हुई और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को महाराष्ट्र और राजस्थान भेजा गया। कार्रवाई के दौरान जोधपुर (राजस्थान) और सांगली (महाराष्ट्र) से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में उत्पल पंचारिया (21 वर्ष, मेघवाल बस्ती, जोधपुर, राजस्थान), रोहित बबन कौलगे (31 वर्ष, हरिपुर, सांगली, महाराष्ट्र) और सुमित श्रीनिवास राठी (41 वर्ष, जवल, सांगली, महाराष्ट्र) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और अब मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस कार्रवाई से साइबर अपराधों के खिलाफ कड़ी चेतावनी का संदेश भी गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire