Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CT 25 IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल आज, जानिए कहा देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग और कैसा होगा दुबई का मौसम समेत मैच से जुड़ी हर जानकारी

CT 25 IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल आज, जानिए कहा देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग और कैसा होगा दुबई का मौसम समेत मैच से जुड़ी हर जानकारी
X

CT 25 IND vs AUS: दुबई/नई दिल्ली: दर्शकों के लिए रोमांचक मुकाबले का इंतजार खत्म होने वाला है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल आज मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 2:00 बजे होगा। यह पहली बार होगा जब चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम जहां फाइनल में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2023 के फाइनल की हार का हिसाब चुकता करने का मौका भी तलाशेगी।

CT 25 IND vs AUS: पिच और मौसम का हाल

दुबई की पिच इस टूर्नामेंट में अब तक बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रही है। बड़े स्कोर बनाना मुश्किल रहा है, और स्पिन गेंदबाजों को खासी मदद मिली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में स्पिनरों ने 11 विकेट झटके थे। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन पिच धीरे-धीरे स्पिनरों के पक्ष में जाती है। टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में दुबई में खेले गए तीनों मैचों में 250 से ज्यादा रन नहीं बने हैं। मौसम की बात करें तो 4 मार्च को बारिश की कोई आशंका नहीं है। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, हवा की रफ्तार 27 किमी/घंटा होगी, और नमी का स्तर 34% रहेगा। बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन खेल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

CT 25 IND vs AUS: क्या है दोनों टीमों की स्तिथि

भारत: भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रही है और अपने सभी तीन मैच जीते हैं। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली की बल्लेबाजी शानदार फॉर्म में है। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर और स्पिन तिकड़ी रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल व कुलदीप यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट लेने के बाद वह अगले दो मैचों में खाली हाथ रहे।

CT 25 IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में कई मुश्किलों से जूझ रही है। उनके प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जिससे उनकी गेंदबाजी कमजोर हुई है। अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मुकाबलों में उनके गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। फिर भी, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज टीम की उम्मीद बने हुए हैं।

CT 25 IND vs AUS: हेड तो हेड रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 151 मुकाबले खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 84 और भारत ने 57 जीते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें चार बार टकराईं, जिसमें भारत ने दो और ऑस्ट्रेलिया ने एक जीत हासिल की, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले पांच वनडे मुकाबलों में भारत ने तीन बार बाजी मारी है।

CT 25 IND vs AUS: संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।

CT 25 IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट।

CT 25 IND vs AUS: कहां देखें लाइव?

मैच का सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 2:00 बजे होगा। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 चैनल पर मुकाबला देखा जा सकेगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियो हॉटस्टार उपलब्ध रहेगा। यह सेमीफाइनल न सिर्फ फाइनल की राह तय करेगा, बल्कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire