Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CT 2025 IND vs PAK: महामुकाबला में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, भारत पहले करेगा गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

CT 2025 IND vs PAK: महामुकाबला में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, भारत पहले करेगा गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
X

CT 2025 IND vs PAK: दुबई: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। रोहित शर्मा भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के कप्तान हैं। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी है। जसप्रीत बुमराह भी दर्शकों में मौजूद हैं और साथी खिलाड़ियों से मिलते दिखे।

CT 2025 IND vs PAK: मौसम और पिच का हाल:

दुबई में मौसम साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है, जहां सबसे बड़ा स्कोर 355/5 रहा। 59 वनडे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 22 और चेज करने वाली 35 बार जीती। स्पिनरों को मध्य ओवरों में फायदा मिल सकता है, पर बल्लेबाज हावी रहेंगे।

CT 2025 IND vs PAK: हेड-टू-हेड:

दुबई में दोनों वनडे भारत ने जीते (2018 में 8 और 9 विकेट से)। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान 3-2 से आगे है। आईसीसी इवेंट्स में भारत का रिकॉर्ड 8-4 है।


CT 2025 IND vs PAK: कहां देखें मुकाबला:

स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण और डिज्नी+ हॉटस्टार पर मुफ्त स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। यह मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए यादगार होने वाला है।

CT 2025 IND vs PAK: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

CT 2025 IND vs PAK: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा।

CT 2025 IND vs PAK: पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), बाबर आजम, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire