Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CT 2025 : ऑस्ट्रेलिया 264 रन पर ऑलआउट, भारतीय गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन...

भारतीय गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट लेकर उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

CT 2025 : ऑस्ट्रेलिया 264 रन पर ऑलआउट, भारतीय गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन...
X

CT 2025 : दुबई। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 264 रनों पर ऑलआउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की पारी में स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने अच्छी पारी खेली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट लेकर उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

CT 2025 : ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत खराब रही। मोहम्मद शमी ने कूपर कॉनली को शून्य पर आउट कर भारत को पहला विकेट दिलाया। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने ट्रेविस हेड (39) को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। स्टीव स्मिथ ने 26वें ओवर में अर्धशतक पूरा किया और ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, 37वें ओवर में शमी ने स्मिथ (73) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। एलेक्स कैरी ने 49 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 249 के स्कोर पर श्रेयस अय्यर के डायरेक्ट थ्रो ने कैरी (61) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का निचला क्रम ज्यादा देर तक नहीं टिक सका और टीम 264 रनों पर ऑलआउट हो गई।

CT 2025 : भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन भारत के लिए मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। शमी ने 3 विकेट लिए, जबकि जडेजा ने 2 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने भी अहम विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 264 रन बनाए हैं। अब भारत को जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य मिला है। भारतीय बल्लेबाजों पर यह जिम्मेदारी है कि वे इस लक्ष्य को पूरा कर सेमीफाइनल में जीत हासिल करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire