Create your Account
CT 2025: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 274 रनों का लक्ष्य, शतक से चूके सेदिकुल्लाह
CT 2025: लाहौर/नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 10वां और रोमांचक मुकाबला शुक्रवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुआ। इस मैच को टूर्नामेंट का वर्चुअल क्वार्टर फाइनल कहा जा रहा है, क्योंकि यह दोनों टीमों के लिए करो या मरो की जंग है। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, जबकि हारने वाली टीम का अभियान यहीं समाप्त हो जाएगा। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनकी टीम ने 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 273 रन बनाए। अब स्टीव स्मिथ की ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने यह लक्ष्य हासिल करने की चुनौती है।
CT 2025: अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत निराशाजनक रही। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। जादरान 28 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रहमत शाह 21 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सेदिकुल्लाह अटल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 गेंदों में 85 रन बनाए, लेकिन वह शतक से चूक गए। कप्तान शाहिदी ने 49 गेंदों में 20 रन की धीमी पारी खेली, जबकि मोहम्मद नबी सिर्फ 1 रन बनाकर रन आउट हो गए। गुलबदीन नायब ने 12 गेंदों में 4 रन बनाए।
CT 2025: पारी के अंत में राशिद खान ने 17 गेंदों में 19 रन और अजमतुल्लाह उमरजई ने 63 गेंदों में 67 रन की शानदार पारियां खेलकर टीम का स्कोर सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। उमरजई की आतिशी बल्लेबाजी ने अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के लिए एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।
CT 2025: वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। स्पेंसर जॉनसन और एडम जैम्पा ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया और दोनों ने दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, नाथन एलिस और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट लेकर अपना योगदान दिया। अब देखना यह है कि क्या ऑस्ट्रेलिया इस स्कोर का पीछा कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर पाती है, या अफगानिस्तान अपने शानदार प्रदर्शन को जीत में बदलकर इतिहास रचता है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : उन्नाव एक्सप्रेसवे पर यात्री बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, फिर खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
- 2. RAVI BHAGAT RESIGN: पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- 3. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
- 4. CG News : साड़ी खरीदी विवाद के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

