Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CSK vs SRH IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, आज भी नजर नहीं आएंगे MSD, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Vpb
CSK vs SRH IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, आज भी नजर नहीं आएंगे MSD, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
X

CSK vs SRH IPL 2026: IPL 2026 के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) आमने-सामने हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में फैंस की नजरें एक बार फिर MS Dhoni पर टिकी रहीं, लेकिन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने साफ कर दिया कि धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और इस मैच में भी नहीं खेलेंगे।

चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

टॉस जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव करते हुए अकील हुसैन को गुरजपनीत सिंह की जगह शामिल किया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

हेड टू हेड में चेन्नई का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में चेन्नई का रिकॉर्ड शानदार रहा है। CSK और SRH के बीच हुए 23 मैचों में चेन्नई ने 15 जीत दर्ज की हैं, जबकि हैदराबाद को 8 मुकाबलों में सफलता मिली है। हालांकि इस सीजन के पहले मैच में हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हराया था।

स्पिनर्स को मदद करेगी चेपॉक की पिच

चेपॉक की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। ऐसे में दोनों टीमों के स्पिनर्स मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलने के कारण इस मुकाबले में चेन्नई का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire